भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित होगी, जिसमें नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद, पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से नगर पंचायत के वार्षिक बजट और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। नगर क्षेत्र के समुचित विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.