भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । निज संवाददाता अमरपुर की बेटी ने असम की ओर से खेलते हुए 17वीं जूनियर नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में अपनी टीम को जीत दिलाकर जिले का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन से टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर अमरपुर शहर एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने खिलाड़ी और उसके परिवार को बधाई दी। स्थानीय खेल प्रेमियों ने कहा कि यह सफलता अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। जनप्रतिनिधियों ने भी सम्मान देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.