बांका, अप्रैल 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना कांड संख्या 32/26 में दर्ज अपहरण मामले का सफल उद्भेदन करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में संतोष का माहौल है, वहीं परिजनों ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रधारी झा, महिला पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए लड़की की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पूरी कार्रवाई बेहद सुनियोजित तरीके से की गई, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका नहीं रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.