भागलपुर, मार्च 6 -- बांका। एक संवाददाता जिले में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे। जानकारी के अनुसार जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकें। कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। प्रशासन का कहना है कि जन सुनवाई से लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा आम जनता को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.