बांका : अगलगी में तीन घर जलकर राख
बांका, जून 22 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के करहरिया पंचायत अंतर्गत रब्बीडीह गांव में अग्निकांड की घटना में तीन घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम सुल्तान अंसारी के घर से उत्पन्न आग ने देखते ही देखते मोहम्मद शमशीर अंसारी एवं मोहम्मद मजरूल अंसारी के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर शीघ्र ही काबू पाते हुए अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। घटना के बाद तीनों ही परिवार इस चिलचिलाती धूप में खुले आसमान नीचे आ गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण व राजद नेता पप्पू यादव ने घटना की जानकारी बीडीओ एवं सीओ को देते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.