बांका, मई 31 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ अपनी वजूद के लिए संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान संघ के जिलाध्यक्ष पर संगठन के लिए बेहतर कार्य नदी करने का आरोप लगा है। वर्तमान जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने धानुक के चार वर्षीय कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में महासंघ के उद्देश्यों एवं संगठनात्मक विकास के अनुरूप अपेक्षित रचनात्मक कार्य नहीं हो सके। संगठन के विस्तार, सक्रियता एवं मजबूती को लेकर कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णयबैठक का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति संयोजक एवं मुखिया मृत्युंजय मंडल को संगठन की ओर से लिखित प्रतिवेदन सौंपा जाए। प्रतिवेदन...