बांका : अंग्रेजी शराब से भरी कार जब्त, तीन कारोबारी फरार
भागलपुर, जून 10 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। शंभूगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से भरी एक मारुति कार को जब्त कर लिया। पुलिस को देखते ही कार में सवार चार कथित शराब कारोबारियों में से तीन मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि वाहन के भीतर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस द्वारा जब्त शराब की गिनती और मात्रा का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- बगान से 63 कार्टन शराब जब्त, तीन गिरफ्तार थाना पुलिस का कहना है कि फरार कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाया है तथा उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.