बांका :सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
भागलपुर, अगस्त 3 -- बांका, एक संवाददाता। सावन माह की पहली सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग एवं पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए कतार में खड़े रहे। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भी अच्छी-खासी भागीदारी रही। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और शिव आराधना का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब। पहली सोमवारी को लेकर पूरे दिन मंदिरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.