बांकादा में अनियंत्रित टेंपो खेत में घुसी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
जमशेदपुर, जून 9 -- रविवार को लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक टेंपो में सवार कई लोग बाल-बाल बच गए। बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर बांकादा गांव के पास तीखे मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित हो गई और सीधे खेत में घुस गई। घटना के बाद टेंपो में सवार लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं होगा। सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सभी लोग जमशेदपुर से हाथीखेदा मंदिर पूजा करने आए थे और वापस लौट रहे थे। इस दौरान यह दुर्घटना हो गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार टेंपो पलटा, चालक घायल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.