भागलपुर, जून 21 -- बांका से संतोष रजौन प्रखंड के कोडली मोहनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम पद हासिल किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बन गया। अभिषेक की सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे थे। उनकी उपलब्धि से गांव के युवाओं में उत्साह का माहौल है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं कड़ी मेहनत को दिया है। यह भी पढ़ें- बांका: बीपीएससी में सफलता, विद्या कृष्णामूर्ति बनीं आरडीओ लोगों ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा...