भागलपुर, फरवरी 26 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व की तैयारी जोरों पर है। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। खासकर बनवासी समाज द्वारा मनाई जाने वाली अनोखी होली लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है। इस समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक रूप से ढोल-मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए प्राकृतिक रंगों से होली खेलते हैं। कई स्थानों पर लोकगीतों की स्वर लहरियां गूंजने लगी हैं। युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है, जिसे मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.