भागलपुर, मार्च 1 -- बांका। खेसर बाजार स्थित हिमालयन अकादमी का स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्थापना दिवस के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। अभिभावकों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.