भागलपुर, मार्च 10 -- बांका। स्वर्गीय विश्वजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को भेड़ मोर मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं के बीच फुटबॉल मैच खेला गया, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. विश्वजीत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजकों ने बताया कि स्व. विश्वजीत सिंह खेल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। उनके स्मृति दिवस पर हर वर्ष इस प्रकार के खेल आयोजन किए जाते हैं ताकि युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहन मिल सके। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस...