भागलपुर, मार्च 24 -- बांका। एक संवाददाता जिले के सोहनी मोड़ से एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वाहन मालिक ने अपनी स्कॉर्पियो मोड़ के पास खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर वाहन वहां से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। वाहन चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.