भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बेलहर विधायक मनोज यादव रविवार को सुईया बाजार में पीएचईडी विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नल-जल योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना के तहत क्षेत्र के कई गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएचईडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना पूरी होने के बाद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी और पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। ग्रामीणों ने इस योजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.