भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। जिले में सीओ एवं राजस्व अधिकारियों की चल रही हड़ताल के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भूमि संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते राजस्व से जुड़े अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। आम लोगों का कहना है कि लंबे समय तक हड़ताल जारी रहने से उनकी समस्याएं और बढ़ जाएंगी। प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन हड़ताल खत्म नहीं होने से कामकाज सामान्य नहीं हो पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...