भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बाराहाट प्रखंड के भरतशिला पंचायत स्थित एक गांव में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर किसानों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लघु जल संसाधन विभाग के अधिकारी और कर्मी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के किसान लंबे समय से सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर फसलों के समय पानी की कमी के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में नहरों और सिंचाई योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा होगी। किसानों को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे खेती में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.