भागलपुर, मार्च 10 -- बांका। महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को दलित मुक्ति दोमुहान के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक न्याय, शिक्षा और दलित समाज के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। धरना कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर भी प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.