भागलपुर, सितम्बर 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले के सभी सरस्वती शिशु मंदिरों में आज वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की ओर से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को कार्यक्रम में अनुशासन के साथ शामिल होने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कई विद्यालयों में कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, भाषण तथा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किए जाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम संपन्न शिक्षकों ने बताया कि ऐसे आयोजनो...