भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव के समीप शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सड़क पर रोशनी की कमी और तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.