भागलपुर, मार्च 10 -- बांका। धोरैया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.