बांका: सड़क किनारे खड़े हाईवा में तेज रफ्तार दूसरे हाईवा ने मारी टक्कर, खलासी की मौत
बांका, सितम्बर 9 -- बांका एक संवाददाता भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बाराहाट के समीप मंगलवार की देर रात सड़क किनारे खड़े एक हाईवा में तेज रफ्तार दूसरे हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक हाईवा के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल दोनों बेगूसराय जिले के चिरैया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि एक हाईवा सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे हाईवा ने उसमें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का खलासी वाहन के अंदर फंस गया। यह भी पढ़ें- बांका : सड़क किनारे खड़े हाईवा में तेज रफ्तार दूसरे हाईवा ने मारी टक्कर, खलासी की मौत काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.