भागलपुर, जून 3 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।बेलहर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए बेलहर फीडर की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित कर दी गई। इससे बेलहर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए। लोगों का कहना है कि वर्षों से ऐसी स्थिति बनी हुई है, जहां संग्रामपुर में किसी प्रकार की खराबी आने पर बेलहर के लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली बाधित होने से आम लोगों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- बांका : संग्रामपुर में बिजली सुधार के लिए बेलहर की बिजली काटी गई स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से अलग व्यवस्था विकसित क...