भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के पकरिया पंचायत स्थित विष्णुपुर गांव के बसुहारा नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम कथा महायज्ञ में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथा के छठे दिन आयोजित श्रीराम विवाह महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कथा वाचक ने श्रीराम और सीता विवाह की कथा सुनाते हुए मर्यादा, आदर्श और धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीत और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु देर रात तक कथा और भजन का आनंद लेते रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा का समापन यज्ञ और भंडारे के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों और समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.