भागलपुर, फरवरी 26 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। कथा पंडालों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचकों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो रहे हैं। भजन-कीर्तन से पूरा इलाका गूंजायमान है। आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और लोगों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.