बांका: श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, मई 16 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के कदमा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। कथा वाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंच रहे हैं। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कथा सप्ताह से गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.