भागलपुर, जुलाई 3 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला प्रारंभ होने में अब लगभग 25 दिन शेष रह गए हैं। इसी बीच खगड़िया से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना होने लगा है। श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है। कांवरियों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच कई स्थानों पर पेयजल की सुविधा बंद पड़ी है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मेला शुरू होने से पहले सभी पेयजल केंद्रों को चालू कराने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Munger News: श्रावणी मेला शुरू होने से पहले ही कांवरि...