बांका: श्रावणी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
भागलपुर, जुलाई 24 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी धर्मशाला अबरखा सहित विभिन्न धर्मशालाओं में रंग-रोगन एवं साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर तथा सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की जा रही है। संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए हर स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.