भागलपुर, मार्च 15 -- बांका। शंभूगंज थाना क्षेत्र के भरतशिला पंचायत स्थित एक गांव में शौचालय की टंकी निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि टंकी निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद मामला शंभूगंज थाना पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की नजर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.