भागलपुर, फरवरी 15 -- बांका। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के गौरीपुर, भूमिहारा नाथ, चुटेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्त भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है। महिला और पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग पंक्तियों में दर्शन कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन भी लगातार गश्त कर रहा है ताकि व्यवस्था बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...