भागलपुर, फरवरी 26 -- बांका। शिवानी कुमारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने शव दफनाने में उपयोग की गई जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच तेज कर दी गई है और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतका के परिजन न्याय की मांग को लेकर कटोरिया थाना पहुंच रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.