भागलपुर, जनवरी 23 -- बांका। आज बसंत पंचमी के अवसर पर बांका जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और पूजा पंडालों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव के साथ की जा रही है। सुबह से ही छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए आकर्षक पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। कई स्थानों पर विद्यार्थियों ने किताब-कलम और वाद्य यंत्र मां के चरणों में अर्पित किए। पूजा को लेकर शिक्षण संस्थानों में उत्सव का माहौल है। विधि-विधान से पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया, ताकि पूजा शांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.