भागलपुर, सितम्बर 5 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता पाठ एवं अन्य गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कई संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में मना शिक्षक दिवस शिक्षकों ने कहा क...