भागलपुर, अप्रैल 11 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड के गढ़ी कुरमा विद्यालय में एक युवक द्वारा शिक्षक के साथ बदसलूकी एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर युवक ने शिक्षक से विवाद कर लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। शिक्षक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से शिक्षकों में आक्रोश है और उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...