भागलपुर, फरवरी 28 -- बांका। सुईया पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान धवाना गांव से एक व्यक्ति को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जालो यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि वह शराब पीकर गांव में उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार या सेवन की सूचना तुरंत थाना को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...