भागलपुर, अप्रैल 5 -- बांका। सुईया थाना क्षेत्र के सुईया बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि युवक बाजार में नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था, जिससे स्थानीय लोग परेशान हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले की सूचना सुईया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई, जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.