भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट सुईया थाना क्षेत्र के बन्दरी गांव में शराब के नशे में माता-पिता और बच्चों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बन्दरी गांव निवासी महेंद्र यादव का पुत्र कामदेव यादव शराब पीकर देर रात घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान माता-पिता एवं बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुईया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। घायल परिजनों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.