भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जल मीनार से पिछले एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलापूर्ति बंद रहने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ बाजार के लोगों को भी पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। कई लोग निजी चापाकल और अन्य स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.