भागलपुर, अगस्त 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक लगातार जारी है। बंदर के हमले में एक महिला सहित एक युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर के आतंक से ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर अचानक हमला कर लोगों को घायल कर देता है। कई बार लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ती है। बंदर के आतंक की सूचना वन विभाग को दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सुइथा खुर्द गांव में बंदरों का आतंक ग्रामीणों ने वन विभाग से अविलंब टीम भेजकर बंदर...