भागलपुर, जून 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून को दो दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिविर में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का निपटारा एक ही मंच पर किया जा सके। यह भी पढ़ें- बांका: चांदन में दो दिवसीय प्रखंड जन सहयोग शिविर आज से प्र...