भागलपुर, फरवरी 18 -- बांका एक संवाददाता थाना क्षेत्र शंभूगंज में ज्वेलरी दुकानदार के घर हुई डकैती की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। बदमाशों ने बीते सोमवार की रात घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी अनुसंधान और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.