अररिया, दिसम्बर 16 -- बांका। शंभूगंज-खेसर मुख्य पथ पर प्रतापपुर गांव के समीप जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से पक्की सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कत हो रही है। सड़क पर गड्ढों में भरे पानी से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाला निर्माण या वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.