भागलपुर, मार्च 29 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित इटवा गांव से 20 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर नवीन चौधरी एवं पप्पू चौधरी इटवा गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें दोनों तस्कर घर पर ही मछली बेचने के आड़ में देशी शराब का तस्करी भी करता था। पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में रविवार को बांका भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...