भागलपुर, मार्च 15 -- बांका। जिले के विष्णुपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा के आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह और शाम धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। कथावाचक द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे गांव का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है और श्रद्धालु श्रद्धा-भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.