बांका: वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
बांका, मई 3 -- बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि बेलहर थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव के पास शुक्रवार को गेरुआ चट्टी खेलाड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर 12 बजे की है। मृतक युवकों में गेरुआ गांव के स्व महेंद्र तांती का पुत्र कांग्रेस कुमार(18) और भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज विनोवानगर के स्व मुशो तांती का पुत्र विशाल कुमार(18) शामिल हैं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह भी पढ़ें- बांका : पुलिस गाड़ी की टक्कर से दादा-पोता घायल मिली जानकारी के अनुसार विशाल कुमार एक महीना पहले अपनी बहन के यहां गेरुआ गांव आया था। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.