बांका: वज्रपात से पांच पशुओं की मौत, घर का सामान जला
भागलपुर, मई 14 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गनौरा गांव में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश और वज्रपात से भारी नुकसान हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे पशु बंधे स्थान पर ही मर गए। वहीं पास के घर में आग लगने से कपड़ा, अनाज एवं अन्य जरूरी सामान जल गया। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और आंधी के दौरान लोग दहशत में अपने घरों में दुबके रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.