बांका: वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत, तीन जख्मी
बांका, जून 7 -- बौंसी(बांका)। निज संवाददाता बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खोरीमोह गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।जबकि वज्रपात की चपेट में आकर तीन अन्य जख्मी हो गए। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के असनाहा गांव निवासी गुरुदेव यादव के बड़े पुत्र अमित कुमार(25) के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टेंट कंपनी में मजदूर का काम करता था। खोरीमोह गांव में एक शादी होनी थी जिसमें वह टेंट लगा रहा था। शनिवार की सुबह 9 लगभग तेज आवाज के साथ वज्रपात की घटना हुई। यह भी पढ़ें- पेड़ पर चढ़े युवक की वज्रपात से गई जानघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शी नजाम अंसारी ने बताया कि जैसे ही युवक बिजली की करंट में चपेट में आया वह मूर्छित हो कर गिर पड़ा। साथ ही उसके साथ कार्य कर रहे तीन अन्य व्यक्ति असनाहा निवासी राजकिशोर मंडल, रोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.