भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बाराहाट प्रखंड के लोगाय गांव में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ की जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कई दिनों तक चलने वाली भागवत कथा में प्रसिद्ध कथावाचक द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से गांव में धार्मिक वातावरण बनता है और लोगों में आपसी सद्भाव बढ़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.