बांका: लगातार दूसरे दिन निगरानी की धमक, रिश्वत लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार
बांका, जून 3 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका जिले में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को निगरानी टीम की धमक रही। जहां सोमवार को निगरानी टीम ने रजौन में बिजली विभाग के एसडीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था वहीं मंगलवार को चान्दन प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सर्वे अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सर्वे अमीन की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। जो छपरा का रहने वाला है। आरोप है कि वह जमीन संबंधी कार्य कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। यह भी पढ़ें- बांका में सर्वे अमीन तो जमुई में चालक सिपाही घूस लेते गिरफ्तारशिकायत और जांच असुढ़ा पंचायत निवासी दिनेश मंडल ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि सर्वे अमीन कार्य करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.