भागलपुर, फरवरी 26 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित रूदपैय महारूद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर वेद मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा है। दूर-दराज गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यज्ञ कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन संध्या समय भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन हो रहा है। आसपास के गांवों में भी भक्ति की बयार बह रही है। आयोजकों का कहना है कि यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है। प्रशासन भी कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...